सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mahashivratri celebrated

Sirsa News: हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri celebrated
सिरसा।​महा​शिवरात्रि के पर्व पर भजनों पर नृत्य करती महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। जिलेभर में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक, भजन संध्या और भंडारे आयोजित हुए। सुबह तड़के ही मंदिरों के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और दूध, दही, घी, शहद, बेल पत्र, धतूरा तथा पुष्प अर्पित किए। कई भक्तों ने उपवास रखकर दिनभर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामनाओं के साथ व्रत रखा तथा शिव-पार्वती की विधिवत आराधना की। मंदिर परिसरों में धार्मिक गीतों और मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराबाबा की कुटिया, शिवपुरी मंदिर और सालासर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों, फूलों की झालरों और रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठे। शाम होते-होते भक्ति का उत्साह और बढ़ गया।
मंदिरों में आयोजित हुए कीर्तन : कई मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां स्थानीय कलाकारों और कीर्तन मंडलियों ने शिव महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों में डूबे रहे। कुछ स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीण क्षेत्र में भी रही धूम : ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्सव समान उत्साह के साथ मनाया गया। गांव-गांव में मंदिरों को सजाया गया और सामूहिक पूजा संपन्न हुई। युवाओं ने सेवा कार्य संभाले, जबकि वरिष्ठ नागरिकों ने धार्मिक कथा और सत्संग में भाग लिया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
श्री बाबा तारा कुटिया में उमड़ा आस्था का सैलाब : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री बाबा तारा कुटिया में सुबह छह बजे हवन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा रहे। सभी श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां डाली। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का प्रबंध किया गया। उधर, पूर्व मंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने सभी को शिवरात्रि की बधाई दी।
गिरीशानंद शास्त्री ने सुनाई शिव महिमा
सिरसा। भगवान शिव चेरिटेबल संस्थान की ओर से मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित 39वें वार्षिक महाशिवरात्रि सात दिवसीय महोत्सव के पांचवें दिन श्री महाशिव कथा का आयोजन किया गया।
कथा के दौरान कथा व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने भोलेनाथ की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी केदारनाथ शर्मा, प्रधान धर्मपाल मेहता और मुकेश मेहता ने कथा व्यास का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर में शिव विवाह आयोजित
रानियां। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर में कमेटी सदस्यों व भक्तजनों की ओर से शिव विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ के विवाह के गीत गाए और विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह किया गया। महिला मंडल की प्रधान संतोष रानी ने बताया कि यह उत्सव पिछले कई दिनों से मंदिर में चल रहा है। इसमें भगवान भोलेनाथ के विवाह से संबंधित सभी रस्में पूरी की गईं।
इस अवसर पर प्रधान संतोष रानी, दर्शना मेहता, दर्शना सोनी, कैलाश रानी, आशा गाबा, मंजू रानी, सुनीता सुनेजा, रिशु पोपली, ज्योति आहुजा, वीना रानी, किरण नागपाल, नीलम रानी, रजनी मोंगा, सपना रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed