सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mini bypass paimaish today

Sirsa News: मिनी बाईपास की पैमाइश आज होगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
mini bypass paimaish today
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के चारों ओर प्रस्तावित मिनी बाईपास (फिरनी) को लेकर न्यायालय के आदेशों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
Trending Videos

भगवान वाल्मीकि चौक से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर 1, 2 और 3 से गुजरते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर (हनुमानगढ़ रोड) तक, वहीं हनुमानगढ़ रोड से कटारिया स्वीट्स तक तथा आगे वाल्मीकि चौक से बिजली बोर्ड के सामने से होते हुए नमस्ते चौक तक प्रस्तावित मार्ग की पैमाइश की जाएगी।
नोटिस में कहा गया है कि उक्त फिरनी की पैमाइश वीरवार को की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित भूमि मालिकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर उपस्थित रहें ताकि पैमाइश कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह कानूनगो ने बताया कि पैमाइश के दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश हैं ताकि कार्य पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed