सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mustard cutting start

Sirsa News: ऐलनाबाद क्षेत्र में सरसों की कटाई शुरू, बंपर पैदावार की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
mustard cutting start
सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 11
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में होली के बाद सरसों की फसल की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम अनुकूल रहने और समय पर हुई देखभाल के चलते इस बार किसानों को सरसों की बंपर पैदावार की उम्मीद है।
किसान इन दिनों सुबह से शाम तक खेतों में सरसों की कटाई में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम ने साथ दिया, जिससे फसल अच्छी तैयार हुई है। किसानों के अनुसार, इस बार लगभग 9 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ तक सरसों की पैदावार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बेहरवाला खुर्द निवासी किसान रामनाथ ढाका ने बताया कि इस बार सरसों की फसल काफी अच्छी है। समय पर बारिश और अनुकूल मौसम के कारण पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसान रघुवीर झोरड़ ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार फसल की स्थिति काफी बेहतर है। यदि मौसम ठीक रहा तो किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा। किसान साहबराम पंवार ने बताया कि सरसों की फलियां अच्छी तरह भर चुकी हैं, जिससे पैदावार बढ़ने की संभावना है।
सुरेंद्र ख्यालिया का कहना है कि किसानों ने फसल की समय पर सिंचाई और देखभाल की है। इसके कारण इस बार उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद है। किसान विनोद भाकर ने बताया कि खेतों में सरसों की कटाई तेजी से चल रही है। आने वाले दिनों में अधिकतर किसानों की फसल कटकर मंडी में पहुंचने लगेगी।
किसान बजरंग पूनियां ने कहा कि अगर मंडियों में सरसों का भाव अच्छा मिलता है तो किसानों को इस बार अच्छी आमदनी हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो क्षेत्र में सरसों की फसल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed