सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   notice to 23 in water misuse

Sirsa News: पेयजल की बर्बादी पर विभाग सख्त, 23 को दिया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
notice to 23 in water misuse
डेयरी संचालक को नोटिस देने की कार्रवाई करते हुए टीम सदस्य। विभाग
विज्ञापन
फोटो -- 14

हर रोज चलाया जाएगा अभियान, पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग ने अधिकारियों को फील्ड में उतारा


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने को लेकर विशेष अभियान चलाया है। विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम शहर व ग्रामीण क्षेत्र में नोटिस देने की कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में, गांव साहुवाला प्रथम में बागवानी व सब्जी में पेयजल आपूर्ति के मामले में 11 को नोटिस दिया है। वहीं, सिरसा शहर के ऑटो मार्केट से कंगनपुर क्षेत्र में पानी को व्यर्थ बहाने के मामले में 12 पशुपालकों को नोटिस जारी किया गया है। अभियान के दौरान टीम ने शहर में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस डेयरी फार्म द्वारा अत्यधिक पानी बर्बाद करने पर मौके पर ही नोटिस जारी किया गया और संचालकों को पानी के समुचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन घरों को भी नोटिस दिए गए जिन्होंने अवैध रूप से जन स्वास्थ्य विभाग के पेयजल से बागवानी का कार्य किया हुआ था।विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पेयजल का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाए, बागवानी या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए नहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डब्ल्यूएसएसओ से जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी राजेश कुमार, बलदेव राज, सीता राम व प्रेम सहारन मौजूद रहे।
गर्मी के समय में व्यर्थ न बहाए पानी
टीम ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस भीषण गर्मी में पानी का सही इस्तेमाल करें और उसे व्यर्थ होने से बचाएं। विभाग ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed