सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nursing staff roared against Haryana Women Commission chairperson, two-hour pen-down strike, demand for apology

Sirsa News: हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ गरजा नर्सिंग स्टाफ, दो घंटे पेन डाउन हड़ताल, माफी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nursing staff roared against Haryana Women Commission chairperson, two-hour pen-down strike, demand for apology
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठीं नर्स। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में एक नर्सिंग अधिकारी के प्रति कथित अभद्र व्यवहार और टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के नाम ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा गया।

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि कुरुक्षेत्र में एक मामले की जांच के दौरान आयोग अध्यक्ष ने नर्सिंग स्टाफ पर अनुचित टिप्पणियां कीं और उन पर गलत आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की भूमिका निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत होती है और किसी व्यक्ति विशेष के कथित अपराध के लिए पूरे नर्सिंग कैडर को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का नर्सिंग स्टाफ इस व्यवहार की निंदा करता है। नर्सिंग स्टाफ सदस्य प्रवीण ने कहा कि रेणु भाटिया को अपने बयान पर नर्सिंग समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और नर्सिंग कर्मियों के सम्मान की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed