सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Our radio will echo in Sirsa jail, prisoners will become RJs, radio station to be built at a cost of 7.84 lakh rupees

Sirsa News: सिरसा जेल में गूंजेगा अपना रेडियो, कैदी बनेंगे आरजे, 7.84 लाख रुपये की लागत से रेडियो स्टेशन का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Our radio will echo in Sirsa jail, prisoners will become RJs, radio station to be built at a cost of 7.84 lakh rupees
विज्ञापन
हितेश चतुर्वेदी
Trending Videos


सिरसा। जिला जेल में कैदियों के सुधार और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए एक नई पहल की जा रही है। जल्द ही जेल परिसर में एक रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिसमें कैदी खुद रेडियो जॉकी की भूमिका निभाएंगे। इस पहल के तहत कैदी अपने कार्यक्रमों में गीत, कविताएं और जेल की दैनिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी प्रसारित करेंगे।
जेल प्रशासन द्वारा रेडियो स्टेशन के निर्माण के लिए 7 लाख 84 हजार रुपये का बजट तय किया गया है और इसके लिए सरकार ने टेंडर भी जारी कर दिया है। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कैदियों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। रेडियो स्टेशन में कार्यरत कैदियों को पेशेवर रेडियो जॉकी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बेहतर तरीके से कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हर बैरक में जाएंगे स्पीकर लगाए, हेलो फरमाइश की सुविधा
कैदियों में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए जेल की प्रत्येक बैरक में स्पीकर लगाए जाएंगे, जिससे हर सुबह और शाम सभी कैदी रेडियो प्रसारण सुन सकेंगे। कैदी अपनी पसंदीदा संगीत और गानों की फरमाइश भी रेडियो पर सुन सकेंगे। जो कैदी अपना पसंदीदा गीत सुनना चाहते हैं वे उसे एक पर्ची पर लिखकर जेल स्टाफ को दे सकते हैं और इस आधार पर उनके गीत प्रसारित किए जाएंगे।
केस संबंधित जानकारी और सूचनाएं भी रेडियो पर
रेडियो के माध्यम से कैदियों को जेल प्रशासन की समय सारणी, केस से संबंधित जानकारी और लोक अदालत जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी दी जाएंगी। यह पहल न केवल कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगी बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से भी जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
----
जेल में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कैदियों की मानसिक स्थिति में सुधार करना है। रेडियो स्टेशन में कैदी ही रेडियो जॉकी का काम करेंगे। इसके लिए उन कैदियों को चिह्नित किया जा रहा है जिनका बोलने का तरीका अच्छा होगा। रेडियो स्टेशन की फ्रीक्वेंसी पूरे जेल परिसर में होगी। - जसवंत सिंह, जेल अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed