फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pakistan MP Kanju reached Chautala village

Sirsa: दिवाली समारोह में गांव चौटाला पहुंचे पाकिस्तान के सांसद कंजू, बोले- गांव के बारे में बात होती रहती है

Sat, 02 Nov 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:45 AM IST
सार

पाकिस्तान के सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू ने मंच पर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी अभय और आदित्य चौटाला से बात होती रहती है। यह लोग चौटाला गांव के बारे में बात करते रहते हैं।

विज्ञापन
Pakistan MP Kanju reached Chautala village
सिरसा के गांव चौटाला में आयोजित दिवाली समारोह में मंच पर बैठे पाकिस्तान के सांसद और पूर्व मंत्र

विस्तार

पाकिस्तान के सांसद और पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान खान कंजू दिवाली मनाने के लिए डबवाली के चौटाला गांव में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। गांव चौटाला में दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वह विशेष रूप से पहुंचे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान खान कंजू के पारिवारिक रिश्ते हैं। दिवाली पर पाकिस्तान के सांसद का यहां पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके पैतृक गांव चौटाला की धरती पर आदित्य देवीलाल और अर्जुन सिंह चौटाला के स्वागत में दिवाली पर विशेष समारोह किया गया। इसमें पारिवारिक सदस्य एवं सांसद अब्दुल रहमान के पहुंचने पर सभी ग्रामीणों ने पाकिस्तान के सांसद कंजू का आभार व्यक्त किया है। कंजू पाकिस्तान में तीन बार सांसद रह चुके हैं। वह नवाज शरीफ की सरकार में मंत्री रहे हैं। इस दौरान इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला सहित कई नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू ने मंच पर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी अभय और आदित्य चौटाला से बात होती रहती है। यह लोग चौटाला गांव के बारे में बात करते रहते हैं। मेरे परिवार के साथ चौटाला परिवार हमेशा खड़ा मिलता है। उन्होंने अभय चौटाला को हरियाणा का शेर कहा। विधानसभा में दिए गए उनके जोशीले भाषणों का भी उन्होंने जिक्र किया जो वे पाकिस्तान में यूट्यूब पर देखते हैं। कंजू ने पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाक के रिश्तों पर हुई चर्चा
समारोह में कंजू ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव में आकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस हुआ और यहां के लोगों से मिले प्रेमभाव को वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि कर्ण और अर्जुन उनके भतीजे जैसे हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लोधरन जिले का मूलवासी है। वहां से वे अब तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।


विधायक अर्जुन चौटाला की सगाई में भी आए थे सांसद
इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बताया कि आपसी भाईचारे और प्रेम भाव से ही दोनों देशों के आपसी रिश्तों में सुधार आ सकता है। सांसद कंजू इससे पहले रानिया के विधायक अर्जुन चौटाला की सगाई में भी आए थे। ऐसे में दिवाली पर उनसे फोन पर बात हुई थी कि सगाई के बाद आप यहां नहीं आए। इस बार दिवाली आप हमारे साथ मनाएं। सांसद ने उनकी बात मान ली और उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई। इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed