सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rat holes in the Civil Hospital mortuary will be sealed.

Sirsa News: नागरिक अस्पताल के शव गृह में बंद किए जाएंगे चूहों के बिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Rat holes in the Civil Hospital mortuary will be sealed.
नागरिक अस्पताल ​स्थित शव गृह।
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में चूहों के बिलों को बंद करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। शव गृह में तैनात कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में लिखित रूप से समस्या उठाए जाने के बाद सिविल सर्जन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।




अस्पताल सूत्रों के अनुसार शव गृह परिसर में कई स्थानों पर चूहों के बिल बने हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इन बिलों के कारण चूहों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे शवों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। वर्ष 2021 में सिरसा के शव गृह में ऐसी घटना सामने आ चुकी है, जब मृतक मोहित के शव की उंगलियां चूहों द्वारा कुतर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाल ही में हिसार नागरिक अस्पताल में भी चूहों द्वारा महिला के शव को नुकसान पहुंचाने का मामला चर्चा में रहा है। इन घटनाओं को देखते हुए शव गृह कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को पत्र के जरिए बताया कि यदि समय रहते चूहों के बिल बंद नहीं किए गए तो भविष्य में शव कुतरने की घटना हो सकती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि संबंधित शाखा को शव गृह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान चूहों के सभी बिलों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनमें कीटनाशक दवा डालकर उन्हें स्थायी रूप से बंद कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव गृह में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, कर्मचारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed