{"_id":"6a2997ef55df35b52509107c","slug":"sandeep-murder-case-accused-said-sandeep-was-not-serious-about-marriage-was-deceiving-sister-in-love-thats-why-he-erased-his-existence-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159813-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : आरोपी बोले-शादी के लिए गंभीर नहीं था संदीप, बहन को प्यार में धोखा दे रहा था इसलिए मिटा दिया वजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : आरोपी बोले-शादी के लिए गंभीर नहीं था संदीप, बहन को प्यार में धोखा दे रहा था इसलिए मिटा दिया वजूद
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की परेड निकाली पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। संदीप हत्याकांड मामले में शहर थाना पुलिस ने प्रेमिका के भाई जतिन निवासी लक्खी तालाब मोहल्ला और हिमांशु उर्फ काकू निवासी मेला ग्राउंड, सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि संदीप के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और संदीप खुद भी शालू के साथ शादी को लेकर गंभीर नहीं था। आरोपियों को लगा कि संदीप ने प्यार के नाम पर शालू को धोखा दिया है जिससे नाराज होकर उन्होंने हत्या की साजिश रची।
आरोपी काकू ने बताया कि शालू ने संदीप को फोन कर पहले ही सूचित कर दिया था कि हम उससे मिलना चाहते हैं। शालू की बात मानकर संदीप जब दुर्गा मंदिर के पास आया तो वहां बाइक से पहुंचे जतिन और काकू ने बहस शुरू कर दी। गुस्से में आकर काकू ने संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शहर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को वीरवार सुबह अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया चाकू बरामद किया जाएगा और वारदात स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
यह था पूरा मामला
संजय कॉलोनी निवासी संदीप रोड़ी बाजार की एक क्रॉकरी दुकान पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात बुटीक में काम करने वाली शालू निवासी वाल्मीकि चौक से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अलग बिरादरी होने के कारण संदीप के परिजन इस शादी के खिलाफ थे जबकि शालू के परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
पिता राजेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले शालू के परिजन देर रात घर आए और शादी का दबाव बनाया लेकिन पुलिस बुलाने की चेतावनी देने पर वे लौट गए। सोमवार को शालू संदीप से मिलने उसकी दुकान पर भी गई थी जहां संदीप ने साफ कह दिया था कि वह पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं करेगा।
सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे शालू का फोन आने पर संदीप उसके भाइयों से मिलने घर से बाहर गया था। करीब साढ़े दस बजे पड़ोस के लड़कों ने परिजनों को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर के पास दो युवकों ने संदीप को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया है।
गंभीर हालत में संदीप को पहले नागरिक अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय संदीप ने पिता और एम्बुलेंस में मौजूद दोस्त को बताया था कि शालू के कहने पर ही वह जतिन और काकू से मिलने गया था जहां काकू ने उस पर चाकू से हमला किया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया था।