सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scorching roads.. people burnt by 45-degree flames, possibility of rain from today until June 14

Sirsa News: तपती राहें.. 45 डिग्री के अंगारों से झुलसे लोग, आज से 14 जून तक बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Scorching roads.. people burnt by 45-degree flames, possibility of rain from today until June 14
विज्ञापन
सिरसा। जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे सुबह से शाम तक लू का प्रकोप बना रहा। दोपहर के समय अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे जबकि शहर की सड़कें और बाजार भी सूने नजर आए।

तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों से निकलने वाले लोगों ने सिर और चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। भीषण गर्मी का असर कारोबार पर भी दिखाई दिया और बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डीसी शांतनु शर्मा ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच जिले में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े मरीज
गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और युवा डायरिया, बुखार, सिरदर्द, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 600 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।डॉ. सूर्यांशु कंबोज ने बताया कि गर्मी का मौसम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण है विशेषकर बच्चों के लिए। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और छोटे बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
प्रतिदिन बिजली की खपत 99 लाख यूनिट पहुंची

तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिले में बिजली की दैनिक खपत 99 लाख यूनिट से अधिक पहुंच चुकी है। पंखे, कूलर और एसी के लगातार उपयोग से बिजली लोड में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed