सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Bar Association election dates announced; voting to be held on September 11.

Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन के चुनाव घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Bar Association election dates announced; voting to be held on September 11.
विज्ञापन
सिरसा। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इसके तहत सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, सचिव व संयुक्त सचिव पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा।




बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट केवल कंबोज ने बताया कि जुलाई माह में चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद समिति नामांकन दाखिल करने, वापसी और अन्य प्रक्रियाओं की तिथियां घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार काउंसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी बार एसोसिएशनों को निर्धारित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की उल्लंघन होने पर संबंधित चुनाव को अमान्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की रैली, बड़ी सभा या पोस्टरबाजी पर रोक लगाई गई है। केवल पेपर लेस ग्रीन कैंपेन की अनुमति दी गई है जिससे चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
विज्ञापन






प्रधान पद पर 7 से अधिक उम्मीदवारों की संभावना

सिरसा बार एसोसिएशन के कुल 2890 सदस्य हैं लेकिन मतदान का अधिकार केवल उन्हीं को मिलेगा, जो शपथ पत्र के साथ अपनी वार्षिक फीस भी जमा करेंगे। इस बार प्रधान पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। चर्चा है कि 7 से अधिक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। संभावित उम्मीदवारों में वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, पूर्व प्रधान आदित्य राठौर, गुरप्रीत सिंह गिल, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर और सुरेंद्र जाखड़ के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए अधिवक्ता राजीव बत्रा और कपिल के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है जबकि उप प्रधान पद के लिए गुरतेज सिंह बराड़ का नाम सामने आ रहा है।





प्रधान पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य

बार एसोसिएशन के उप प्रधान एडवोकेट केवल कंबोज ने बताया कि बार चुनाव को लेकर 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा और इसी दिन शाम को मतगणना भी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए पांच वर्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed