सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The deprived beneficiaries will now receive ration from the month of May, it will be distributed by June 15

Sirsa News: मई माह से वंचित लाभार्थियों को अब मिलेगा राशन, 15 जून तक वितरित होगा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The deprived beneficiaries will now receive ration from the month of May, it will be distributed by June 15
ओढ़ां में राशन के कतार में खड़े उपभोक्ता। 
विज्ञापन
ओढां। नई 5जी ई-पॉस मशीनों में तकनीकी और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण मई माह में राशन प्राप्त नहीं कर सके लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पत्र जारी कर सभी डिपो संचालकों को वंचित लाभार्थियों को राशन वितरित करने के निर्देश दिए हैं। राशन वितरण शुरू हो चुका है और यह प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी।

विभाग के उप निदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। हाल ही में प्रदेश के करीब नौ हजार राशन डिपुओं पर पुरानी मशीनों के स्थान पर नई 5जी ई-पॉस मशीनें भेजी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर मशीनें देर से पहुंचीं जबकि कई जगह सर्वर और तकनीकी दिक्कतों के कारण राशन वितरण प्रभावित रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता मई माह का राशन नहीं ले सके। ओढ़ां क्षेत्र के 25 गांवों तथा कालांवाली क्षेत्र के 82 राशन डिपुओं पर करीब 50 प्रतिशत लाभार्थी राशन से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

समय अवधि बढ़ाने की मांग
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने कहा कि राशन वितरण में हुई देरी के लिए लाभार्थी नहीं, बल्कि तकनीकी समस्याएं जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सर्वर समस्याओं को देखते हुए 15 जून तक सभी पात्र उपभोक्ताओं को राशन वितरित करना कठिन होगा, इसलिए समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई जानी चाहिए।
------
नई 5जी ई-पॉस मशीनों में तकनीकी दिक्कतों के कारण कई लाभार्थी राशन नहीं ले सके थे। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद सभी डिपो संचालकों को वंचित लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं और वितरण कार्य शुरू हो चुका है। - संदीप कुमार, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed