{"_id":"6a21bb32a89344fd030de4fe","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159521-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मकान से डेढ़ लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मकान से डेढ़ लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कोर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में बुधवार रात चोरी की वारदात हो गई। चोर घर से नकदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट कॉलोनी निवासी भेनीश मेहता ने बताया कि 4 जून को तड़के करीब तीन बजे घर में खड़के की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को घर की छत से गली में कूदकर भागते देखा। इसके बाद घर की जांच करने पर तिजोरी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के कई आभूषण गायब मिले। चोरी हुए सामान में चांदी का सेट, तीन सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, हार, टॉप्स व सोने का कड़ा शामिल हैं। जांच अधिकारी गोकल चंद का कहना है कि जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर ली जाएगी।