{"_id":"696a81bcd81d618d730a5ec0","slug":"theft-in-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151369-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चुराए 16 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चुराए 16 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नोहरिया बाजार में चोरों ने एक दुकान से हजारों की नकदी चुरा ली। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कंगनपुर रोड निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी नोहरिया बाजार में बालाजी इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। उसने एजेंट से सामान खरीदने के लिए गल्ले में 16 हजार रुपये रखे हुए थे। बुधवार को वह दुकान को लॉक कर पेशाब करने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो दुकान का ताला टूटा मिला और गल्ले से 16 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos