सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When the young man refused to marry, the girlfriend called him to meet the brothers, then stabbed him to death

Sirsa News: युवक ने शादी से किया इन्कार तो प्रेमिका ने भाइयों से मिलने के लिए बुलाया, फिर चाकू से वार कर मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
When the young man refused to marry, the girlfriend called him to meet the brothers, then stabbed him to death
संदीप फाइल फोटो 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड-29 की संजय कॉलोनी निवासी एक युवक के शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने बातचीत के बहाने बुलाकर कथित तौर पर अपने भाइयों से उसकी हत्या करवा दी। घटना सोमवार शाम की है। चाकू के ताबड़तोड़ वार से गंभीर घायल युवक ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के आरोप पर पुलिस ने युवती के दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि बेटे संदीप (22) की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले वाल्मीकि चौक निवासी शालू से हुई थी जो एक बुटीक में काम करती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। हम इस शादी के खिलाफ थे जबकि शालू के परिजनों को आपत्ति नहीं थी। आरोप है कि करीब दो माह पहले शालू के परिजन उनके घर आए और शादी के लिए दबाव बनाने लगे लेकिन पुलिस बुलाने की चेतावनी देने पर लौट गए। सोमवार शाम शालू रोड़ी बाजार स्थित दुकान पर संदीप से मिलने गई। संदीप ने उसे कहा कि वह अपने पिता की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करेगा। आरोप है कि इससे खफा युवती ने अपने भाइयों को भेजकर उसकी हत्या करवा दी। संदीप परिवार में इकलौता बेटा था और आईटीआई करने के बाद क्रॉकरी की दुकान पर काम कर रहा था।

भाई रिश्ते के बारे में बात करने आ रहे हैं, उनसे मिल लो
राजेश ने बताया कि संदीप के घर आने के बाद शालू ने उसे फोन कर कहा कि उसके भाई रिश्ते के बारे में बात करने आ रहे हैं, उनसे मिल लो। रात करीब साढ़े आठ बजे संदीप घर से बाहर गया। कुछ देर बाद गली के लड़कों ने सूचना दी कि दुर्गा मंदिर के पास तीन युवकों ने संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों व पिता को बताए हमलावरों के नाम
राजेश नागरिक अस्पताल पहुंचे तो संदीप खून से लथपथ था। हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान संदीप ने पिता और एंबुलेंस में मौजूद अपने दोस्त को बताया कि शालू के कहने पर ही वह उसके भाई जतिन और काकू से मिलने दुर्गा मंदिर के पास गया था। वहां काकू ने उस पर चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन

शरीर पर चाकू के सात घाव, दिल पर लगे जख्म ने ली जान

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदीप के शरीर पर चाकू के सात घाव मिले हैं। दिल पर चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि जतिन, काकू और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या की साजिश में युवती की भूमिका रही या नहीं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।-----
फोटो 43,44,45 व 46
बात करते समय काकू ने संदीप पर अचानक चाकू से किए वार
सिरसा। संदीप हत्याकांड में दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। काकू और जतिन बाइक पर बैठे हैं और संदीप से बातचीत कर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान काकू बाइक से उतरता है और पहले संदीप के सिर पर हाथ रखता है। इसके कुछ देर बाद चाकू निकालकर संदीप के पेट में घोंप देता है। वह उस पर लगातार वार करने लगता है। संदीप के चीखने पर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग जाते हैं।
पेट में धंसा चाकू देख पैदल चला, फिर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
घायल संदीप अपने पेट में धंसे चाकू को देखता है और बेबसी में कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद सड़क किनारे बैठ जाता है। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के युवक मदद के लिए पहुंचते हैं। पहले उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण वह बाइक पर बैठ नहीं सका। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद

संदीप फाइल फोटो 

संदीप फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed