{"_id":"6a244714bca3c6f1120d9af3","slug":"while-breaking-the-roof-of-the-house-a-beam-collapsed-injuring-3-workers-including-the-contractor-sirsa-news-c-128-1-sir1010-159616-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मकान की छत तोड़ते समय ढहा लेंटर, ठेकेदार सहित 3 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मकान की छत तोड़ते समय ढहा लेंटर, ठेकेदार सहित 3 मजदूर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। गांव अबूबशहर में एक पुराने मकान को गिराने के दौरान अचानक लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में छत पर काम कर रहे ठेकेदार और तीन मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को मलबे से निकाला और तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के नजदीकी गांव कुटी किशनपुरा निवासी ठेकेदार अमृतपाल सिंह ने गांव अबूबशहर में एडवोकेट राजा सिंह के पुराने मकान को तोड़ने का ठेका लिया था। यह कार्य पिछले चार दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को जब ठेकेदार अमृतपाल सिंह मजदूर लीला सिंह, गोल्डी और हरमन के साथ छत तोड़ने के लिए ऊपर चढ़ा तभी अचानक लेंटर ढह गया और चारों मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे काम कर रहे ठेकेदार अमृतपाल का भाई गगन और पिता सतपाल बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य
धमाके व चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर चारों घायलों को बाहर निकाला और डबवाली के सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।