सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman arrested in check bounce matter

Sirsa News: चेक बाउंस मामले में महिला पंजाब से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
woman arrested in check bounce matter
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सिरसा। चेक बाउंस मामले में पुलिस ने एक आरोपी उद्घोषित महिला को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजिंद्र कौर पत्नी सरदारा सिंह निवासी मदन कॉलोनी मुक्तसर साहिब, पंजाब की रहने वाली है। पीओ स्टाफ सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि आरोपी बलजिंद्र कौर के खिलाफ अदालत में चेक बाउंस का केस चल रहा है। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी करने के बाद भी वह पेश नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने उसे 19 अगस्त 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वीरवार को पुलिस ने आरोपी बलजिंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed