{"_id":"6a23106c0d1321c36f0b3997","slug":"youth-died-by-pesticide-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159556-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में कीटनाशक के प्रभाव के चलते रोहतक के अस्पताल में उपचाराधीन 35 वर्षीय युवक रणवीर की मौत हो गई। सूचना के बाद ओढ़ां पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रणवीर निजी पशु चिकित्सक था।
पुलिस को दिए बयान में रणवीर के ससुर राजेंद्र ने बताया कि उसका दामाद बीती 28 मई को खेत में काम कर रहा था। जब उसने डिब्बे से पानी पीया तो डिब्बा कीटनाशक का होने के कारण उसे कीटनाशक का असर हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे बठिंडा ले गए जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते रोहतक रेफर कर दिया गया था। रोहतक में रविवार सायं उसने दम तोड़ दिया।
रणवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका 9 वर्षीय एक बेटा है। एएसआई कविता ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है। दोपहर बाद शव गांव लाया गया तो चीख-पुकार मच गई।