सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13 domestic gas cylinders used in commercial establishments seized

Sonipat News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग हो रहे 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
13 domestic gas cylinders used in commercial establishments seized
गोहाना में छापा डालकर पकड़े गए घरेलू गैस सिलिंडर। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : samba news
विज्ञापन
गोहाना। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर जांच की और वहां प्रयोग हो रहे 13 गैस सिलिंडर जब्त किए।
Trending Videos

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कर्ण कौशिक की अगुवाई में उप निरीक्षक दमन सिंह, अनिरुद्ध और नागेंद्र ने छापा डाला। टीम ने कई दुकानों, होटलों और प्रतिष्ठानों पर जांच की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक काम में किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए छह बड़े और सात छोटे गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed