सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rogram organized on the birth anniversary of Emperor Chandragupta Maurya

Sonipat News: सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
rogram organized on the birth anniversary of Emperor Chandragupta Maurya
विज्ञापन
गोहाना। गढ़ी सराय नामदार खां की आंबेडकर चौपाल में हरियाणा आंबेडकर संघर्ष समिति के तत्वाधान में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई गई।
Trending Videos

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश महासचिव रोहतास अहलावत ने की। उन्होंने बताया कि 323 ईसा पूर्व सिकंदर की मृत्यु के बाद चंद्रगुप्त मौर्य ने उत्तर-पश्चिम में उसके सेनापतियों को हराकर भारतीय क्षेत्रों को आजाद कराया और भारत की सीमा को ईरान तक फैलाया। उनके शासनकाल में कृषि, व्यापार और सिंचाई के क्षेत्र में भी विकास हुआ। सुदर्शन झील का निर्माण उसी समय का प्रमुख उदाहरण है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी रहे। उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य अखंड भारत के प्रथम निर्माता और महान राष्ट्र नायक थे। इस मौके पर मुकेश बंजारा, ईश्वर चंदेला, शीशपाल सेन, रामवीर सैनी, नरेश प्रजापति, धर्मपाल अहलावत और दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed