{"_id":"69d9644adfb3ebf4990ee4c2","slug":"before-the-sons-birthday-celebrations-could-even-end-the-mother-lost-her-life-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152212-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेटे के जन्मदिन का जश्न खत्म भी नहीं हो पाया, मां की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेटे के जन्मदिन का जश्न खत्म भी नहीं हो पाया, मां की चली गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
-पिता पहले ही अलग रह रहे, अब मां का साया भी सिर से उठा
-नौ साल के वरदान का केक कटवाने के बाद चार बहनें जीजा के साथ मुरथल जा रही थीं
वरदान को रात की वजह मां के पास ही छोड़ गई थीं मंदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एक मासूम के जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब जश्न के कुछ ही घंटों बाद दर्दनाक हादसे में उनकी मां व मौसी की मौत हो गई। नौ वर्षीय वरदान वर्मा के सिर से मां का साया उठ गया। पिता पहले से ही उनसे अलग रह रहे हैं।
घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गनीमत रही कि देर रात होने के चलते बेटे वरदान को मां मंदीप अपनी मां के पास ही छोड़ गई थीं।
दिल्ली के तिलक नगर में वरदान का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आधी रात को केक काटने के बाद उनकी मां मंदीप कौर अपनी बहनों और जीजा के साथ मुरथल खाना खाने के लिए निकली थीं।
वरदान को उनकी नानी के पास घर ही छोड़ दिया गया था। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कपड़े के शोरूम में काम करती थीं मंदीप
परिजनों ने बताया कि मंदीप कौर अपने पति से अलग रह रही थीं और मायके में रहकर कपड़े के शोरूम में काम कर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थीं। बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाने के बाद अचानक आई इस त्रासदी ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अब मासूम वरदान के सामने जीवन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
अव्यवस्थित पार्किंग बन रही हादसों का कारण
हाईवे, ढाबों और शराब ठेकों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग लगातार हादसों को न्योता दे रही है। वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे या कई बार आधी सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं जिससे तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। रात के समय यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। प्रशासन की चेतावनी देने के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। पार्किंग की उचित व्यवस्था और सख्त निगरानी नहीं की गई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।
Trending Videos