सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   327 girl students received degrees at the convocation ceremony of the Government Women's College.

Sonipat News: राजकीय महिला महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 327 छात्राओं को मिलीं डिग्रियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
327 girl students received degrees at the convocation ceremony of the Government Women's College.
राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री के साथ छात्राएं। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में शनिवार को प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी सांगवान की अध्यक्षता में 45वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की 327 छात्राओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की गईं। ये उपाधि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई थीं।
मुख्य अतिथि शिक्षाविद व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्राएं अपने विवेक से निर्णय लेने के योग्य हो जाती हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझना, उनका समाधान करना और आत्मनिर्भर बनना ही उनका लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आ रही हैं। उनका कौशल समाज का गौरव बढ़ा रहा है। प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि छात्राएं भविष्य में भी गोहाना कॉलेज का नाम ऊंचा रखेंगी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में कला संकाय की 210, वाणिज्य संकाय की 16, विज्ञान संकाय की 40, स्नातकोत्तर विज्ञान की 40, स्नातकोत्तर वाणिज्य की 10 और बीबीए की 11 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के संयोजक व वाइस प्रिंसिपल प्रो. सतीश कुमार ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. शमशेर भंडेरी के निर्देशन में एनसीसी की छात्राओं ने परंपरागत अंदाज में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रेखा ने किया।
इस अवसर पर सह संयोजक रजिस्ट्रार मनमोहन चहल, एनसीसी अधिकारी मोनिका, डॉ. चांद मोर, डॉ. ज्योति चहल, डॉ. मुकेश, डॉ. अंजू कौशिक, डॉ. अनिल कौशिक और डॉ. संदीप चोपड़ा सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री के साथ छात्राएं। संवाद 

राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री के साथ छात्राएं। संवाद 

राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री के साथ छात्राएं। संवाद 

राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री के साथ छात्राएं। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed