सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The story narrated from Shri Ram's childhood till his marriage

Sonipat News: श्रीराम की बाल लीला से लेकर विवाह तक का सुनाया प्रसंग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Apr 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
The story narrated from Shri Ram's childhood till his marriage
फोटो : सोनीपत के नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर, मॉडल टाउन में रामकथा के दौरान तरुण महाराज से आ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर, मॉडल टाउन में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री रघुबीर दल की ओर से आयोजित कथा के दौरान आचार्य तरुण महाराज ने प्रभु श्रीराम की बाल लीला से लेकर राम-विवाह तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथावाचक ने भगवान राम के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम ने अपनी लीलाओं से माता-पिता और अयोध्यावासियों को आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि जब भगवान मनुष्य रूप में अवतरित होते हैं तो अपनी लीलाओं के माध्यम से समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसके बाद राम-विवाह और धनुष यज्ञ का प्रसंग शुरू होते ही पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा।
कथावाचक ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे और प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष भंग कर अधर्म का नाश किया। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद और माता सीता स्वयंवर का वर्णन कर विवाह प्रसंग को जीवंत कर दिया।
रविवार को राज्याभिषेक के साथ रामकथा संपन्न होगी। इस दौरान प्रधान प्रवीण भारद्वाज, नीरज रोहिल्ला, विपुल नांगिया, मोहित मलिक, वरुण जैटली, विकास पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed