{"_id":"69da720f03211b8e3d0d6341","slug":"jatin-became-mr-and-suman-became-miss-farewell-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152283-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जतिन मिस्टर और सुमन मिस फेयरवेल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जतिन मिस्टर और सुमन मिस फेयरवेल बने
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
बड़ौता कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में अतिथियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत : प्रवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल ग्रोवर ने की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के अलग-अलग खिताब दिए गए।
जतिन को मिस्टर फेयरवेल और सुमन को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा पवन को मिस्टर हैंडसम और सिमरन को मिस ब्यूटी का खिताब दिया गया। सुमन और जतिन ने मंच संचालन किया।
जूनियर विद्यार्थियों ने विदाई गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज से मिली शिक्षा और संस्कार ही जीवन की असली पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. ग्रोवर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए और पास-आउट होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Trending Videos