सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the workers asked for toll tax, they were accused of attacking

Sonipat News: कर्मियों ने टोल टैक्स मांगा तो हमला करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
When the workers asked for toll tax, they were accused of attacking
फोटो :: सोनीपत के भिगान टोल पर हमले में घायल हुए टोल कर्मी नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सोनीपत। भिगान स्थित टोल प्लाजा पर टोल लेने को लेकर विवाद के बाद टोल कर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक चालकों ने टोचन दो वाहनों में एक ही ट्रक का टोल देकर दूसरे वाहन का शुल्क देने से इन्कार किया और विरोध करने पर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

गांव भूर्री निवासी सौरभ ने बताया कि वह शनिवार को भिगान टोल पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक के साथ टोचन के जरिए दूसरा ट्रक भी जुड़ा हुआ टोल पर पहुंचा। साथी टोल कर्मी गांव मलिकपुर निवासी विक्रांत ने दोनों वाहनों का टोल शुल्क मांगा। इस पर चालकों ने केवल एक ट्रक का टोल देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो जल्द ही विवाद में बदल गई। टोल कर्मियों का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने विक्रांत को थप्पड़ मार दिया। बचाव के लिए आए गांव भूर्री निवासी सौरभ पर रॉड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed