सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dispute between two parties, attacker ran away after hitting rod on head

Sonipat News: दो पक्षों में विवाद, हमलावर सिर पर रॉड मारकर भागे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, attacker ran away after hitting rod on head
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सोनीपत। गांव देवड़ू में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान दो युवकों पर रॉड से हमला किया गया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

गांव देवड़ू निवासी बिट्टू (32) और उनके चचेरे भाई बंटी शुक्रवार देर रात घर पर मौजूद थे। आधी रात को उन पर हमला कर दिया गया। उनका आरोप है कि जब वह घर पर थे तो कुछ युवक बाहर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी और थार गाड़ी में पहुंचे उनके परिचितों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव देवड़ू में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed