{"_id":"6a6cb9fa37f7250d830f2c1c","slug":"a-group-of-55-kanwariyas-will-perform-jalabhishek-at-the-baba-baidyanath-jyotirlinga-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157975-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 55 कांवड़ियों का दल बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर करेगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 55 कांवड़ियों का दल बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर करेगा जलाभिषेक
Fri, 31 Jul 2026 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के 55 कांवड़ियों का दल बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का राह दिखाएगा। शुक्रवार को मोहन नगर स्थित श्री बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर चैरिटेबल सोसाइटी से कांवड़ियों के इस दल ने अपनी यात्रा को प्रारंभ किया। दल ने बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर तक कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया है।
मंदिर के संस्थापक रामकृष्ण पाठक ने बताया कि मोहन नगर से 55 कांवड़ियों का दल देवघर के लिए रवाना हो रहा है। यह दल बिहार के सुल्तान गंज से 1 अगस्त को जल भरकर 5 अगस्त को झारखंड स्थित देवघर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचेगा। यहां बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को जल अर्पण किया जाएगा। इसके पश्चात वासुकीनाथ में जल अर्पण करने के पश्चात 8 अगस्त को सोनीपत बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगा। इस दौरान मंदिर प्रधान गुंजन पाठक, शंभू नारायण झा, शांति, प्रज्ञा, नितिन, कृष्णा पाठक, सूबेदार मेजर, जानकी, रामकुमार, जय, कृष्ण मौजूद रहे।