फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cadet Shivani enhances cybersecurity proficiency through the Defender Course.

Sonipat News: डिफेंडर कोर्स से कैडेट शिवानी ने बढ़ाई साइबर सुरक्षा में दक्षता

Fri, 31 Jul 2026 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Cadet Shivani enhances cybersecurity proficiency through the Defender Course.
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या कॉलेज में साइबर डिफेंडर कोर्स से लौटी कैडेट शिवानी को सम्मानित कर
सोनीपत। जीवीएम कन्या कॉलेज की एनसीसी कैडेट शिवानी ने महानिदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली में साइबर डिफेंडर कोर्स पूरा किया। उन्होंने 19 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित इस कोर्स में साइबर सुरक्षा का महत्वपूर्ण तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान ओपी परुथी और कॉलेज प्राचार्य मंजुला स्पाह ने शिवानी को बधाई दी। उन्होंने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैडेट शिवानी ने साइबर सुरक्षा की मूलभूत अवधारणाओं का गहन अध्ययन किया। इसमें हैकर्स, साइबर खतरों, एथिकल हैकिंग और नेटवर्क सुरक्षा जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने साइबर कानून, डिजिटल फॉरेंसिक, वल्नरेबिलिटी असेसमेंट और इंसिडेंट रिस्पॉन्स की आधुनिक तकनीकें भी सीखीं। इस कोर्स ने उनकी साइबर सुरक्षा समझ को बढ़ाया और उन्हें सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed