{"_id":"6a6cb976eba5169618036aff","slug":"over-a-thousand-saplings-planted-in-nayabans-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157976-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नयाबांस में एक हजार से अधिक पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नयाबांस में एक हजार से अधिक पौधे रोपे
Fri, 31 Jul 2026 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को नयाबांस गांव में उपमंडल स्तरीय वन महोत्सव अभियान के दौरान कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कहा कि इस मुहिम में प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन ने पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। गांव के व्यायामशाला, श्मशान घाट, पार्क व सार्वजनिक स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के एक हजार से अधिक पौधे रोपे। विधायक ने कहा कि मानसून में क्षेत्र को हराभरा बनाने को लेकर शहर व देहात में करीब डेढ़ से 2 लाख पौधे रोपने का वन विभाग ने लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना, बल्कि एक छोटे बच्चे की तरह पौधे की केयर करनी है जब तक वह पौधे से पेड़ नहीं हो जाता। इस दौरान फॉरेस्ट रेंजर नरेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल, नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, सरपंच प्रदीप कुमार, गुरमेल धनखड़, महेश त्यागी, सुंदरलाल भी उपस्थित रहे।