{"_id":"6a6cbf5f96b68dc0080e6b89","slug":"sector-12-park-named-shaheed-udham-singh-tiranga-park-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157979-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टर-12 पार्क को मिला शहीद उधम सिंह तिरंगा पार्क का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टर-12 पार्क को मिला शहीद उधम सिंह तिरंगा पार्क का नाम
Fri, 31 Jul 2026 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित पार्क का नामकरण करते सेक्टरवासी। स्रोत: पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए सेक्टर-12 स्थित पार्क का नामकरण किया गया। अब यह पार्क शहीद उधम सिंह तिरंगा पार्क के नाम से जाना जाएगा। सेक्टरवासियों ने यह पहल युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद उधम सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान से प्रेरित करने के उद्देश्य से की है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शहीदों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के संघर्ष और योगदान की जानकारी मिलेगी। राजेंद्र मलिक ने बताया कि शहीद उधम सिंह की स्मृति और देशभक्ति के सम्मान में यह नामकरण किया गया है। इस अवसर पर रविंद्र शेखावत, सुखबीर माथुर, आरएस जुनेजा, राकेश वत्स, रविंद्र आंतिल, रणजीत पंघाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद