सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Administered a pledge to respect one's father.

Sonipat News: पिता का सम्मान करने का संकल्प कराया

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Administered a pledge to respect one's father.
विज्ञापन
गोहाना। ग्राम सुधार समिति की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय पितृत्व दिवस पर गांव खंदराई में कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों को पिता के महत्व और परिवार के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को पिता का सम्मान करने का संकल्प कराया गया। समिति के अध्यक्ष जगमहेंद्र सिंह ने कहा कि पिता एक शिल्पकार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। वह अपने जीवनभर संघर्ष कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाता है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव त्याग करता है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने पिता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और उनकी भावनाओं का आदर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed