सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anger is taking a toll on relationships, hands are turning red with the blood of loved ones.

Sonipat News: रिश्तों पर भारी पड़ रहा गुस्सा, अपनों के खून से लाल हो रहे हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Jun 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
Anger is taking a toll on relationships, hands are turning red with the blood of loved ones.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। गांव थाना कलां में पिता की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना ने एक बार फिर रिश्तों के बदलते स्वरूप और समाज में बढ़ती असहिष्णुता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विवाद और तनाव की स्थिति में संयम खोना अब आम हो गया है।
आवेश में लोग रिश्तों की मर्यादा भूलकर ऐसे कदम उठा रहे हैं जिनकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है। यही वजह है कि अब परिवारों के भीतर ही हिंसा और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने अपने ही खून के रिश्ते का कत्ल न किया हो। कुछ वर्षों में खरखौदा और आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


गोपालपुर में पिता बना पत्नी-बेटे का कातिल
गोपालपुर गांव में अप्रैल 2023 में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और इकलौते बेटे की हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था। जिस परिवार को सुरक्षा और स्नेह का केंद्र माना जाता है वहीं से मौत की खबर निकलना लोगों के लिए अविश्वसनीय था।

सिसाना में भाई ने भाई का बहाया खून
सिसाना गांव में जून, 2025 में जमीन और पारिवारिक विवाद के चलते एक किसान की उसके सगे भाई ने हत्या कर दी थी। मामूली मतभेद धीरे-धीरे इतनी बड़ी दुश्मनी में बदल गए कि भाईचारे का रिश्ता खून-खराबे में तब्दील हो गया।

मटिंडू में परिवार खत्म कर खुद भी दे दी जान
मटिंडू गांव में फरवरी, 2021 की घटना आज भी लोगों को सिहरने पर मजबूर कर देती है। पत्नी के साथ चल रहे विवाद से परेशान एक युवक ने पहले अपने माता-पिता की हत्या की और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना ने मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के भयावह परिणामों को उजागर किया था।

सोनीपत में हुई अन्य वारदात
23 मई, 2024 को युवक ने गांव बिंदरौली में भाई, भाभी व उनके मासूम बेटे की हत्या की।
-21 मई, 2024 को गढ़ी सिसाना में मां की हत्या कर दी।
-20 अप्रैल, 2024 का पिता ने बेटे व रिश्तेदार संग मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी।
-19 अप्रैल को जीवन नगर में मां ने प्रेमी संग मिलकर बच्ची की हत्या करा दी।
-7 अप्रैल को खेड़ी मनाजात में मां की हत्या कर दी।
-21 फरवरी को महिला ने प्रेमी संग मिलकर दो बेटों की बागपत में हत्या कराई।
-2 मई, 2023 असदपुर में किराए पर रह रहे परिवार ने 13 साल की बेटी की हत्या कर दी।
-11 अप्रैल, 2022 को गन्नौर में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
-25 मार्च, 2022 को सेक्टर-4 के पास पत्नी की हत्या
-19 नवंबर, 2021 को तारानगर में पत्नी की हत्या
-6 नवंबर, 2021 को मदीना में पत्नी की हत्या
-18 सितंबर, 2021 को सिटी थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या
-19 अगस्त, 2021 को कुंडली थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या
-मार्च 2021 को कुंडली थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या
-फरवरी, 2021 को छोटू राम चौक के पास पत्नी की हत्या
-जनवरी, 2021 में बारोटा चौकी क्षेत्र में पत्नी की हत्या
-23 सितंबर, 2020 को रभड़ा में भाई की हत्या
-21 सितंबर, 2020 को बनवासा में बेटे की हत्या
-फरवरी, 2018 में पत्नी, दो बेटों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed