सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi driver's car set on fire due to enmity

Sonipat News: रंजिश में टैक्सी चालक की कार में लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver's car set on fire due to enmity
फोटो :: सोनीपत के बीसवां मील के पास जली हालत में मिली कार की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक टैक्सी चालक की कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उनकी कार पर पथराव किया, फिर पीछा कर वाहन को टक्कर मारी और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर कार को आग के हवाले कर दिया।
गांव बढ़खालसा निवासी शंकर ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह टैक्सी चालक हैं। उनकी जठेड़ी गांव निवासी राहुल के साथ पुरानी रंजिश चल रही है और राहुल उसे लगातार धमकियां देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 21 जून को तड़के तीन बजे वह गोल्डन हट ढाबा के पास मौजूद थे। इसी दौरान राहुल ने उन्हें देख लिया और उनकी कार पर पथराव कर दिया। इससे बचने के लिए वह कार लेकर दिल्ली की ओर निकल गया, लेकिन राहुल ने थार गाड़ी से उसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नाथूपुर के पास राहुल ने अपनी गाड़ी से उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार रुक गई। शंकर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर उसकी कार में आग लगा दी।
आग लगने से कार जलकर ढांचा बन गई। वाहन में रखे 5,500 रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान भी जल गया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उन्हें राहुल और उसके साथियों से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed