सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Decks cleared for reconstruction of Gohana-Baroda-Julana road

Sonipat News: गोहाना-बरोदा-जुलाना सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Decks cleared for reconstruction of Gohana-Baroda-Julana road
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


गोहाना। शहर से बरोदा होते हुए जुलाना तक जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद परियोजना की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। एजेंसी को जल्द वर्क ऑर्डर जारी होगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि अगले एक वर्ष के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गोहाना-जुलाना मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी थी।
विज्ञापन


करीब 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का आधुनिक मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण किया जाएगा। गोहाना शहर के हिस्से में पहले से अधिक चौड़ा बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कंक्रीट से निर्माण किया जाएगा।
विद्यार्थियों को स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचने में आसानी होगी, जबकि मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों तक जल्दी पहुंचने का लाभ मिलेगा। यह मार्ग खानपुर खुर्द, बरोदा मोर, बरोदा ठुठान, बनवासा, छपरा, रिंढाना और लिजवाना समेत कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed