सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another multipurpose hall will be built in Subhash Stadium.

Sonipat News: सुभाष स्टेडियम में और एक मल्टीपर्पज हॉल बनेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Another multipurpose hall will be built in Subhash Stadium.
फोटो : सोनीपत में गोहाना रोड ​स्थित सुभाष स्टेडियम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में बास्केटबॉल लॉन के पास खिलाड़ियों को एक और मल्टीपर्पज हॉल की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 14.26 करोड़ रुपये से इसका निर्माण करवाया जाएगा। हॉल के साथ स्टेडियम में छह लेन का 200 मीटर लंबा सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा।
फिलहॉल हॉल का नक्शा खेल विभाग से पास करवा लिया गया है। विभाग ने बजट तैयार कर मुख्यालय से मंजूरी मांंगी है। इससे पहले स्टेडियम में मिट्टी का भराव करवाना प्रस्तावित है। मिट्टी भराव के लिए करीब 66 लाख रुपये का री-टेंडर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में करीब 7 से 8 फीट तक मिट्टी भरवाई जाएगी। सुभाष स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण की वर्ष 2020 से प्रक्रिया लंबित है। एक ओर जहां निर्माणाधीन शूटिंग रेंज को भी मल्टीपर्पज हॉल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है वहीं, बास्केटबॉल लॉन के पास भी हॉल बनवाया जाएगा।
इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में खेल संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही दो जगह एक ही छत के नीचे खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। सुभाष स्टेडियम में समय-समय पर कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, बैडमिंटन, अन्य इंडोर व आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
इसी को लेकर भवन की कायाकल्प के साथ 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, चहारदीवारी को ऊंचा किया जाना है। मैदान के अंदर अधिकारियों व खिलाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा भी मुहैया कराई जानी है।
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सुभाष स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नक्शा पास होने के बाद बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। -भूपिंद्र, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed