फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Branding a good product is the key to success: Neetu

अच्छे उत्पाद की ब्रांडिंग सफलता की कुंजी : नीतू

Fri, 17 Jul 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Branding a good product is the key to success: Neetu
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एमएसएमई की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बदलते कारोबारी और डिजिटल दौर में केवल अच्छा उत्पाद तैयार करना पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रभावी ब्रांडिंग और आधुनिक मार्केटिंग भी सफलता की कुंजी है। यह बात एमएसएमई डीएफओ करनाल की उप निदेशक नीतू ने कही। इसी उद्देश्य से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, महिला उद्यमियों और कारीगरों को डिजिटल मार्केटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ब्रांडिंग और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह तथा विशिष्ट अतिथि एवं आईआईसी सेल समन्वयक डॉ. प्रवीण शर्मा रहे।
विज्ञापन

डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में स्वरोजगार, नवाचार और कौशल विकास ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं। डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय देश में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों में भी उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई डीएफओ करनाल की उप निदेशक नीतू और आरती, जिला उद्योग केंद्र सोनीपत के प्रवीण शर्मा, विशेषज्ञ वक्ता गौरी कपूर तथा आकाश शर्मा ने प्रतिभागियों को बताया कि डिजिटल युग में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के साथ प्रभावी ब्रांडिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और मजबूत ऑनलाइन पहचान अनिवार्य शर्त बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed