फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated and foul-smelling water flowing from the taps in the Post Office lane.

Sonipat News: डाकखाना वाली गली में नलों से आ रहा दूषित और बदबूदार पानी

Fri, 17 Jul 2026 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Contaminated and foul-smelling water flowing from the taps in the Post Office lane.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित घर में आ रहा दूषित पानी दिखाता पुरुषोत्तम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। पुराना डाकखाना वाली गली में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या लगातार बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ रही है।
गली के निवासी पुरुषोत्तम, पवन कुमार, विशाल, कर्मबीर, रामकिशन, धनसिंह, बबलू, नीलम और रूपाली ने बताया। उनके घरों में कई दिन से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। उन्होंने पहले जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। समाधान न होने पर सरकार के समाधान शिविर में भी लिखित शिकायत दी गई। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि दूषित पानी से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अधिकांश परिवार पीने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। वे अन्य स्थानों से भी पानी ला रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से पेयजल लाइन की जांच कर समस्या ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



गली में पाइप लाइन की जांच की गई है। पाइप लाइन बदला जाएगा। जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद दूषित पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।-सुदेश कुमारी, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed