फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven female students from the third and fifth semesters of the BBA program secured a place on the merit list.

Sonipat News: बीबीए के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सात छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया

Fri, 17 Jul 2026 04:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Seven female students from the third and fifth semesters of the BBA program secured a place on the merit list.
फोटो :: मदवि की तरफ से जारी बीबीए के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं प्राच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की बीबीए विभाग की छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सात छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर साबित किया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विवि की तरफ से जारी बीबीए तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में कुमकुम ने 1100 में से 968 अंक (88 प्रतिशत) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। अंजलि रानी ने 945 अंक (85.91 प्रतिशत) के साथ पांचवां, पारुल ने 931 अंक (84.64 प्रतिशत) लेकर सातवां तथा ऋतु रानी ने 905 अंक (82.27 प्रतिशत) प्राप्त कर 18वां स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

वहीं बीबीए पांचवें सेमेस्टर में ज्योति ने 2400 में से 2030 अंक (84.58 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। आशु ने 1980 अंक (82.50 प्रतिशत) के साथ पांचवां, जबकि रिया रावत ने 1939 अंक (80.79 प्रतिशत) प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। जीवीएम संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत परिश्रम विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसे विभाग की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। संकाय सदस्य आस्था बत्रा ने भी सभी मेरिट धारक छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed