{"_id":"69a48fbf7d71a94de406407f","slug":"cooperative-minister-will-give-rs-11-lakh-to-charitable-cow-shelter-cm-will-come-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150309-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धर्मार्थ गोशाला को 11 लाख देंगे सहकारिता मंत्री, कल आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धर्मार्थ गोशाला को 11 लाख देंगे सहकारिता मंत्री, कल आएंगे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भटगांव की धर्मार्थ गोशाला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां देखने पहुंचे एसडीएम सुभाष च
विज्ञापन
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोसेवा केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की नींव है। वह मुख्य अतिथि के रूप में भटगांव स्थित धर्मार्थ गोशाला के 126वें वार्षिकोत्सव में गोशाला के विकास के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि गांव में 3 मार्च को हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। यहां राज्यभर की गोशालाओं के लिए चेक वितरित करेंगे। शर्मा ने कहा कि वर्ष 1995-96 में उन्हें नारायण दास महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। नारायण आश्रम में रहते हुए उनके मन में गोसेवा के प्रति गहरी आस्था पैदा हुई।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि दादा, पिता और पत्नी सभी में गोसेवा के प्रति विशेष श्रद्धा रही है। 1996 में जब वह चुनाव मैदान में थे उस समय हरियाणा में 90 के करीब गोशालाएं थीं। आज 700 से अधिक पंजीकृत गोशालाएं चल रही हैं। यह बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेशवासियों में गोसेवा के प्रति श्रद्धा, प्रेम और समर्पण निरंतर बढ़ रहा है।
मंत्री ने बताया कि फरमाना में शहीद की खंडित प्रतिमा के पुनर्निर्माण के लिए 2़ 40 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। मरम्मत कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सिंह सहरावत, जिला अध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, भटगांव गौशाला के प्रधान अनिल दहिया, कोषाध्यक्ष रामनिवास पाराशर, सहदेव पाराशर, सरपंच नीरज दहिया, जयदेव दहिया, नीरज शर्मा, हीरा लाल चेयरमैन, संदीप पहलवान, महामंडलेश्वर स्वामी कृषानंद, स्वामी संजय ब्रह्मचारी, स्वामी रामानंद सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
एसडीएम और डीसीपी ने देखीं तैयारियां
धर्मार्थ गोशाला में 3 मार्च के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को एसडीएम गोहाना सुभाष चंद्र ने डीसीपी कुशल सिंह के साथ इन तैयारियों का निरीक्षण किया। मंच निर्माण, वीआईपी बैठने की व्यवस्था, आमजन के लिए पंडाल, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाएं देखीं।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ी तादाद में लोगों के आने की संभावना के सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। वहीं डीसीपी कुशल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी। प्रवेश एवं निकास मार्गों को अलग रखा जाएगा।
Trending Videos