सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The nuances of yoga practice were explained to the volunteers.

Sonipat News: स्वयंसेवकों को बताईं योगाभ्यास की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The nuances of yoga practice were explained to the volunteers.
सोनीपत के हिंदू कन्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों को योगाभ
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों को योगाभ्यास की बारीकियां बताई गईं। उन्हें यह बताया गय कि यह कैसे जीवन को स्वस्थ और व्यक्तित्व को संतुलित बना सकता है। इसके अलावा श्रमदान और कई अन्य गतिविधियां भी कराई गईं।
Trending Videos

सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर रहे। विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख संजय भूटानी और दीपांकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के तहत विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद क्रीड़ाओं का आयोजन किया गया। रामराजा राघव और तिलक ताली जैसे ऐतिहासिक खेलों के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्र भक्ति की भावना को सुदृढ़ किया गया। इन खेलों ने स्वयंसेवकों में सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम-भावना का विकास किया। योग-क्रीड़ाएं भी कराई गईं।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन तीनों कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. नीलम, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा रंजन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके सतत निर्देशन एवं प्रेरणा से शिविर के प्रत्येक आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप मिला।
समग्र रूप से शिविर का छठा दिन ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। आज के कार्यक्रमों ने स्वयंसेवकों में हमारे महापुरुषों के अमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धा एवं राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed