सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughters-in-law and daughters showed their spirit on the field, Sunita picked up the pot and ran the fastest.

Sonipat News: मैदान पर बहू-बेटियां ने दिखाया जज्बा, मटका उठा सबसे तेज दौड़ीं सुनीता

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters-in-law and daughters showed their spirit on the field, Sunita picked up the pot and ran the fastest.
बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर के राजकीय विद्यालय खेल परिसर में महिलाओं और लड़कियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौका था दूसरी महिला सशक्तीकरण ग्रामीण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का। 14 वर्ष की बेटियों ने नींबू रेस और 100 मीटर दौड़ में दम दिखाया तो घर-आंगन की जिम्मेदारियां संभालने वाली महिलाओं ने भीदौड़ लगाकर साबित किया कि वो किसी से कम नहीं हैं।
Trending Videos

इस दौरान 3 किलोमीटर ओपन मैराथन दौड़ में टोनी प्रथम, देव द्वितीय व सम्राट तृतीय रहे। मटका दौड़ में सुनीता प्रथम, पूजा द्वितीय, निशा तृतीय रहीं। इस खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान के छोटे भाई वीरेंद्र कादियान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं ने खेल भावना का प्रदर्शन किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। स्पर्धा में रेफरी की भूमिका बबीता मलिक, पूजा, सुमन व संतोष ने निभाई।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक उम्र के बालिका वर्ग में तमन्ना प्रथम, आरजू द्वितीय व रितिका तृतीय रहीं। रस्साकशी में सोहलिया पाने की महिलाएं विजेता रहीं। लाला पाने की टीम को दूसरे पायदान पर सब्र करना पड़ा।
अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कोमल ने पहला, शिवानी ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 स्पून रेस में किंजल, स्नेहा और ईशा क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
50 साल से ऊपर की उम्र की महिलाओं में 100 मीटर दौड़ में सुनीता ने बाजी मारी। इसके बाद कांता और तीसरे स्थान पर सुदेश का नाम आया। 60 साल से ऊपर के पुरुष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में करम सिंह विजेता रहे। रमेश ने दूसरा तो तेजवीर ने तीसरा पुरस्कार जीता।
कादियान ने विजेताओं को इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिजेंद्र कोच, गुलाब सिंह, श्रवण, अमर सिंह, तेजबीर, सुनील, जीता, राजेश, अजित, जयभगवान, रोहताश, बलवान आदि मौजूद रहे।

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

बली कुतुबपुर गांव में महिला एथलेटिक्स के मटका दौड़ में हिस्सा लेती प्रतिभागी। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed