{"_id":"69aeedc01c69db2778001269","slug":"countdown-for-bjp-in-the-state-begins-vasudev-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150654-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : वासुदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : वासुदेव
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के राठधना रोड पर इनेलो कार्यालय में पहुंचे पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा व पूर्व वि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 23 मार्च को जींद के नरवाना में होने वाले युवा इनेलो के राज्यस्तरीय शहीदी दिवस एवं युवा दिवस सम्मेलन में सरकार के विरोध में युवा बिगुल बजाएंगे। वह राठधना रोड स्थित इनेलो कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि इनेलो ही असली विपक्ष की भूमिका निभा रही है। किसान की तकलीफ इनेलो की समझ रही है। आने वाला समय इनेलो का ही होगा। ऐसे में इनेलो कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को धरातल पर काम करने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने की।
खरखौदा के विश्राम गृह में बैठक के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, विकास को गति देने और युवाओं को रोजगार दिलाने के मुद्दों को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में लोगों को एकजुट होकर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, सोनीपत हलका प्रभारी अशोक कौशिक, सरधर्म सरोहा, प्रदीप सरोहा, युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक, रविंद्र दहिया, बलवान दहिया भी मौजूद रहे।
Trending Videos