सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special campaign launched to register deaths: Madan

इंतकाल दर्ज कराने के लिए चले विशेष मुहिम : मदान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Special campaign launched to register deaths: Madan
विधानसभा इंतकाल दर्ज कराने की समस्या को रखते विधायक नि​खिल मदान। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जमीन का इंतकाल दर्ज कराने में आ रही समस्या को विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि सोनीपत की विभिन्न कॉलोनियों में राजस्व विभाग की ओर इंतकाल दर्ज किए जाने में बहुत बड़ी समस्या आ रही है।
शहर के लाल डोरा आबादी वाले क्षेत्र, देश के बंटवारे के समय विस्थापित लोगों को मिली जमीन और लीज की संपत्तियों के इंतकाल दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए लोग दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने इसके लिए विशेष मुहिम चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि सरकार इंतकाल दर्ज करने के नियम को और सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सोनीपत में आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed