सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi reached Gohana Leader of Opposition in Lok Sabha came to bless marriage of a farmer's daughter

राहुल गांधी गोहाना पहुंचे: किसान संजय की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद, 2023 में खेत में चलाया था ट्रैक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना Published by: Naveen Updated Tue, 10 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक गोहाना पहुंचे हैं। राहुल यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने 2023 के सीजन में ट्रैक्टर चलाया था। धान की रोपाई की थी।

Rahul Gandhi reached Gohana Leader of Opposition in Lok Sabha came to bless marriage of a farmer's daughter
सोनीपत पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था। 

Trending Videos


बात 8 जुलाई 2023 की है, जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। पुरानी खबरों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोपीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed