सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Director of Agriculture Pawan Caught Accepting 50,000 Bribe; Vigilance Bureau Takes Action in Sonipat

Haryana: 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए कृषि उपनिदेशक पवन शर्मा, सोनीपत में सतर्कता ब्यूरो का बड़ा एक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। सूत्र बताते हैं कि पवन शर्मा के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें सस्पेंड करने की संभावना है।

Deputy Director of Agriculture Pawan Caught Accepting 50,000 Bribe; Vigilance Bureau Takes Action in Sonipat
आरोपी को ले जाती हुई टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने सोनीपत में तैनात कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर थोक उर्वरक लाइसेंस जारी करने के बदले एक लाख रुपये की मांग का आरोप था। आरोप है कि वह पहले ही आधी रकम ले चुका था।

Trending Videos


एसीबी प्रवक्ता के अनुसार गांव जांटी कलां निवासी राजकुमार ने शिकायत दी थी कि थोक उर्वरक का लाइसेंस जारी करने के बदले कृषि उपनिदेशक ने उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप था कि आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका था और बाकी रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहा था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद टीम ने कार्रवाई के लिए रोहतक के आरटीए को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था, जबकि डीएसपी सोमबीर और निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉ. पवन शर्मा को लघु सचिवालय परिसर स्थित उसके कार्यालय से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही काबू कर लिया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। टीम मामले में अन्य की भूमिका का भी पता लगा रही है। टीम आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख एएस चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed