Bihar: शादी के एक साल बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Bihar: रोहतास के तुंबा गांव में शादी के एक साल बाद 20 वर्षीय अमरेसा कुमारी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
रोहतास जिले से शुक्रवार को एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान 20 वर्षीय अमरेसा कुमारी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
पति पर हत्या का आरोप
ये भी पढ़ें: शादी के महज चार महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, हिरासत में पति
पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।