{"_id":"69b81487efa6e4d88d001866","slug":"defects-in-boosting-stations-should-be-removed-before-the-scorching-heat-sets-in-jain-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150980-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से पहले दूर हों बूस्टिंग स्टेशनों की खामियां : जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से पहले दूर हों बूस्टिंग स्टेशनों की खामियां : जैन
विज्ञापन
बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लेते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहर के सभी वाटर बूस्टिंग स्टेशनों में पाई गई छोटी-छोटी खामियों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले इन सभी कमियों को दूर कराया जाए ताकि लोगों की पेयजल की किल्लत न हो।
राजीव जैन ने पत्र में लिखा है कि इस्टर्न साइड में सब्जी मंडी वाले बूस्टिंग पर दो मोटरों के पंप एवं स्टार्टर तथा एक एनआरबी खराब है। जानकी दास बूस्टिंग की एक मोटर खराब है। पंप हाउस से पानी निकालने के लिए एक हॉर्स पॉवर की मोटर लगाने की आवश्यकता है।
इसी तरह आईटीआई, मॉडल टाउन तथा मुखी अस्पताल वाले बूस्टिंग में भी एक एक मोटर खराब है। गर्मी में दूसरी चल रही मोटरों में खराबी आ जाए तो वैकल्पिक मोटर नहीं चलने की वजह से पेयजल व्यवस्था ठप हो सकती है।
उन्होंने लिखा है कि ऋषि कॉलोनी बूस्टिंग में डीप ट्यूबवेल पानी कम दे रहा है। उसकी बोरिंग करवाई जाए। मुरथल में सात में से तीन ट्यूबवेल चल रहे हैं। जाजल में पेयजल की सप्लाई कम होने पर मुरथल के ट्यूबवेल ही कमी को पूरा करते हैं।
राजीव जैन ने बताया कि कालूपुर के पुराने बूस्टिंग पर जनरेटर की सर्विस होनी है। नए बने बूस्टिंग में पैनल का फाल्ट है जिसे दूर किया जाए। सदर थाना बूस्टिंग में पैनल का फाल्ट है और जनरेटर की सर्विस होनी जरूरी है।
महलाना रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनरेटर सर्विस मांग रहा है। ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। उन्होंने जिन बूस्टिंग स्टेशनों पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है वहां भी गर्मी में जनरेटर सेट लगवाने का सुझाव दिया है।
Trending Videos