सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dental check-up of children and elderly people was done in the camp.

Sonipat News: शिविर में बच्चों और बुजुर्गों के दांतों का परीक्षण किया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dental check-up of children and elderly people was done in the camp.
विज्ञापन
खरखौदा। विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत उपमंडल स्तरीय सामान्य अस्पताल (एसडीसीएच) में मौखिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दंत चिकित्सक प्रमिला और डेंटल हाइजीनिस्ट ऋतु ने एएनसी मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों के दांतों व मुंह की जांच की।
Trending Videos

उन्होंने उपस्थित लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सही तरीके से दांतों की देखभाल करने के उपाय बताए। साथ ही मुंह के कैंसर की जांच भी की गई और इसके बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में स्वस्थ मुख, खुशहाल जीवन का संदेश देते हुए लोगों को नियमित रूप से मौखिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसएमओ डाॅ. जितेंद्र कुमार, अभिजीत राठौर व सुनील खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed