{"_id":"69c53ef1d7b01dcf0106cc92","slug":"drains-will-be-built-on-both-sides-of-the-road-in-the-street-of-pranami-temple-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151490-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रणामी मंदिर वाली गली में सड़क के दोनों ओर बनेंगे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रणामी मंदिर वाली गली में सड़क के दोनों ओर बनेंगे नाले
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित प्रणामी मंदिर वाली गली में नाले के निर्माण के शुभारंभ पर नारियल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। वार्ड-6 स्थित प्रणामी मंदिर के पास रहने वाले लोगों को जल्द जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है। मंदिर के साथ लगने वाली गली में 28 लाख रुपये से दोनों तरफ पक्के नालों का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर काम शुरू कराया।
विधायक ने कहा कि यह गली शहर का मुख्य हिस्सा है लेकिन काफी समय से पानी निकासी ठप होने से हमेशा यहां पानी भरा रहता था। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी दिक्कत हो रही थी। पार्षद ने इस समस्या से अवगत कराया था। अब 28 लाख से नालों का निर्माण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। गन्नौर को एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। शिलान्यास के दौरान वार्ड वासियों ने विधायक को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
लोगों ने एक विशेष गली में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत की। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पार्षद अजय सरोहा, वरुण जैन, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, टिंकू, नेत्रपाल रापरिया, जगबीर उपस्थित रहे।
Trending Videos