{"_id":"6a258114718852ecb1024538","slug":"drivers-staged-a-protest-over-various-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155123-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ड्राइवर कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड के गेट नंबर-2 पर एक निजी कंपनी में कार्यरत ड्राइवर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के नाम मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में सड़क पर ड्यूटी करते हैं और विभिन्न जोखिमों का सामना करते हुए कंपनी का कार्य पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और उचित वेतन नहीं मिल रहा है।
कर्मचारियों ने मांग पत्र में न्यूनतम मासिक वेतन 21 हजार रुपये निर्धारित करने तथा प्रतिदिन 400 रुपये भोजन भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा ईएसआई और पीएफ की सुविधा उपलब्ध कराने, नियुक्ति पत्र जारी करने तथा श्रम कानूनों के अनुसार अन्य आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश, मंजीत, वीरेंद्र, रामनिवास, अमजद सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos